बोकारो, अप्रैल 24 -- बोकारो दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार विश्वजीत झा के पिता सुधीरचंद्र झा(70वर्ष) के निधन मुंबई में ईलाज के दौरान हो गया। स्व. झा बोकारो इस्पात संयत्र के कर्मचारी थे। वर्ष 2016 में वे सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद चास स्थित भवानीपुर साईड में रह रहे थे। लेकिन लंबे समय से सुगर सहित अन्य कई बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के क्रम में 21 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे स्व सुधीर चंद्र झा पत्नी शोभा रानी झा, तीन बेटे विश्वजीत झा, रंजीत झा, सुजीत झा व बहन कविता, संध्या को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गरगा घाट पर बुधवार की रात किया जाएगा। उनके निधन की खबर पर जिलेभर के पत्रकारों के अलावा समाजसेवियों ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.