हल्द्वानी, फरवरी 6 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र के पत्रकार मुकेश छिमवाल की माता 73 वर्षीय गोविंदी देवी का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शाम के समय उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर बद्री बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, जाहिद हबीबी, सतीश जोशी, गोपाल बिष्ट, मनोज पंत, रजत पंत, भगवान मेहरा, ललित बधानी, शाकिर हुसैन, अंशु पांडे आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...