गंगापार, अक्टूबर 13 -- वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकांत त्रिपाठी के पिता तथा गांधी शांति निकेतन इंटर कॉलेज, गौहनिया के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित सीताराम तिवारी का रविवार की रात लगभग 10 बजे हृदय गति रुक जाने से 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे शिक्षा जगत में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गांधी शांति निकेतन इंटर कॉलेज में लगभग नौ वर्षों तक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किया और कर्मा स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सोमवार की दोपहर प्रयागराज के दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पुत्र रामलखन, प्रभाकांत, विद्याकांत और सबसे छोटे पुत्र शशिकांत त्रिपाठी हैं। मुखाग्नि सबसे छोटे पुत्र शशिकांत त्रिपाठी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...