रांची, जून 4 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया चौक पर पत्रकार विजय गोप पर बालू माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले से मीडिया जगत और अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। रांची जिला बार एसोसिएशन ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत 11 वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.