गढ़वा, जनवरी 31 -- धुरकी। स्थानीय पत्रकार मुनीर खान की मां का और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हफीज खान की पत्नी सोगरा बीवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। शनिवार को उन्हें धुरकी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाज़े में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी। मौके पर मिठू जायसवाल, योगेंद्र यादव, सीनियर महमूद खान, इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी सहित काफी संख्या में लोग पहुंचकर परिवार वाले को ढांढ़स बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...