गंगापार, जनवरी 8 -- मांडा। क्षेत्र के महेवॉ कला गांव निवासी पत्रकार संदीप मिश्रा के 74 वर्षीय पिता राजकुमार मिश्र की तबियत बुधवार को अचानक खराब हुई। परिजन उनको प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, लेकिन गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे उनकी मौत हो गई। वे 2014 में प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होकर इन दिनों धार्मिक कार्यों में लगे थे। उनके निधन की जानकारी पर क्षेत्रीय पत्रकारों, शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार महेवॉ कला गंगा घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...