रांची, जनवरी 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के सदर थाने की पुलिस ने पत्रकार मुकेश कुमार के साथ मारपीट व छिनतई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपियों का नाम ऋषभ कुमार और मनीष कुमार है। दोनों आरोपी कोकर तिरिल तालाब के पास के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुकेश कुमार ड्यूटी खत्म कर कोकर से अपने घर सुभाष चौक जा रहे थे। सुभाष चौक के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका। इसके बाद अपराधियों ने न सिर्फ मुकेश की जमकर पिटाई की, बल्कि उनसे मोबाइल और पैसा लूटने का भी प्रयास किया। हालांकि, हो-हल्ला के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थानेदार कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास अपराधियों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद मुकेश के बय...