पटना, सितम्बर 8 -- पटना। वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शोक प्रकट किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वर्ष 2001 में राजनीतिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए उन्हें प्रेम भाटिया पुरस्कार मिला था। उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। निधन पर उदय नारायण चौधरी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, संजय यादव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, शिवानंद तिवारी, भोला यादव, आलोक कुमार मेहता, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद आदि ने भी शोक जताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.