अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत रविवार को खेल महोत्सव में यूनिटी कप का तीसरा मुकाबला पत्रकार एकादश और प्रशासन वॉरियर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में 213 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पत्रकार एकादश ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। रविवार को महुआखेड़ा स्टेडियम में यूनिटी कप के तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी प्रशासन वॉरियर्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 213 रनों का लक्ष्य दिया। प्रशासन वॉरियर्स की ओर से महेश जादौन ने 34 रन, सुमित ने 73 रन और रचित ने 37, तासिम ने 45 रनों का योगदान दिया। पत्रकार एकादश की ओर से भरत और बबलू ने एक एक विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने 19वें ओवर में 213 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। पत्रकार एकादश की ओर से श...