हरिद्वार, मार्च 7 -- हरिद्वार। एनयूजेआई की ओर से आठ और नौ मार्च को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में 22 राज्यों के पत्रकार शामिल होंगे। इसमें पत्रकारों की दशा और दिशा पर गहन मंथन किया जाएगा। प्रेमनगर आश्रम में होने जा रहे अधिवेशन में शामिल होने के लिए पत्रकारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे ने बताया कि अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश ही नहीं अपितु मीडिया की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया देश के अलग अलग प्रांतों से आ रहे करीब 200 पत्रकार प्रतिनिधियों के ठहरने खाने और शहर भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.