रांची, अप्रैल 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के प्रशिक्षुओं ने रांची में आयोजित पांचवें झारखंड इमेजिंग एक्सपो का एजुकेशनल टूर किया। इसका आयोजन झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (सेंट्रल) ने किया। इस दौरान छात्रों ने एक्सपो की रिपोर्टिंग की और न्यूज पैकेज तैयार किया। प्रतिभागियों, विक्रेताओं और विशेषज्ञों का साक्षात्कार लिया और रिपोर्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन तथा संपादन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। एक्सपो में फोटोग्राफी और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। छात्रों को पेशेवर कैमरों, लेंसों और अन्य फोटोग्राफी उपकरणों को देखा। प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों और उपकरणों-जैसे फोटो लैब सॉल्यूशंस, बड़े आकार के प्रिंटर और इंस्टेंट प्रिंट टेक्नोलॉजी की जानकारी ली।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.