हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली गए वैलेजली लॉज निवासी दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की लाश दिल्ली के मडावली रेलवे स्टेशन के पास मिली है। मृतकों के शरीर में चोट के निशान हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वैलेजली लॉस स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय रवि गुप्ता की 10 साल पहले दिल्ली के मडावली में रहने वाली अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। मामला दिल्ली में महिला हेल्पलाइन में चल रहा था। बीते पांच जनवरी को इस मामले में सुलह के लिए हेल्पलाइन में डेट थी। रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा वर्तमान निवासी हल्द्वानी मूल निवासी बरेली और आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.