नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहने वाले टेंपो चालक ने मंगलवार की सुबह गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि उसने पत्नी से झगड़ा होने पर यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुलिस्तानपुर गांव में 36 वर्षीय राजा सिंह पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। राजा ने मंगलवार की सुबह अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति शराब पीने का आदी था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पति-पत्नी के बीच में विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...