गुड़गांव, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेहतपुर इलाके में गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निसार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार निसार सैलून का काम करता था और उसका अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतक के बड़े भाई इरशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उस पर दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इरशाद के मुताबिक घटना से पहले निसार ने वीडियो कॉल कर बताया कि वह फंदा लगाने जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं से जांच क...