पूर्णिया, जून 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलिया थाना क्षेत्र के मधवापुर मुसोदास टोला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक मुसोदास टोला निवासी ब्रह्मदेव शर्मा का पुत्र अखिलेश शर्मा था। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक का किसी बात को लेकर मंगलवार को उसकी पत्नी से मामूली झगड़ा हो गया था। इसके बाद मंगलवार की रात ही उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के सही कारणों का पता लगेगा। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। वहीं घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य चंदा कुमारी, समाजसेवी भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.