बाराबंकी, फरवरी 9 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बीच पति ने अचानक अपने हाथ की नस काट ली। रक्तस्राव से घबराई पत्नी ने मोहल्ले वालों की मदद से पति को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। यहां उपचार के पश्चात ठीक होने पर पत्नी ने थाने आकर शिकायत की। बताया कि उसका पति आए दिन शराब का नशा करता है। बच्चों के पालने में परेशानी बताती है तो पति आत्महत्या की धमकी देता है। पत्नी ने थाने में पति व सास के सामने कहा कि अब वह अपनी जान देगी। उसके हठ करने पर पति उसे मनाने लगा। दोनों में मान-मनौव्वल दौर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...