आजमगढ़, जुलाई 4 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोधीपट्टी गांव में गुरुवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक का घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार सजावटी लाइट का कारोबार करता था। डेढ़ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। विजय का बड़ा भाई परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उसके पिता और मां कोलकता गए हुए है। घर पर विजय और उसकी पत्नी रहते है। परिजनो ने बताया कि गुरुवार की शाम विजय का उसकी पत्नी से कुछ बातो को लेकर विवाद हो गया। पत्नी रूठ कर पड़ोसी के घर चली गई थी। जिससे नाराज होकर वह घर के भीतर छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे लटग गया। घर का दरवाजा खुला था। पड़ोस की महिला घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.