प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- ढकवा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मां की दवा के लिए पत्नी से दो हजार रुपये मांगने पर विवाद के बाद युवक ने तमंचे से अपनी ही कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उसे बदलापुर सीएचसी से जौनपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। आसपुर देवसरा के ढकवा नगर पंचायत के पूरा वार्ड निवासी 28 वर्षीय विकास यादव ट्रैक्टर चलवाता था। रविवार दोपहर उसने मां की दवा ले आने के लिए पत्नी रेनू से दो हजार रुपये की मांग की। पत्नी ने एक हजार दिया तो दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में विकास ने पत्नी को फटकार लगाते हुए 315 बोर के तमंचे से अपनी ही कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तमंचा छीन लिया। आनन फानन लोग उसे करीबी सीएचसी जौनपुर के बदलापुर ले गए। वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.