फिरोजाबाद, नवम्बर 28 -- थाना राजावली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने आवेश में आकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधजला शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी थी। महाराज सिंह (32 वर्ष) पुत्र भूदेव सिंह निवासी नगला पानसहाय पिछले कुछ महीनों से अपनी ससुराल कैलाशपुर में रह रहा था। वह चूड़ी का काम करता था। बताया गया कि गुरुवार सुबह से किसी पारिवारिक मामले को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी चल रही थी। दोपहर बाद विवाद बढ़ने पर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर से झगड़ने के बाद निकल आया। पुलिस की जांच में आया कि महाराज सिंह ने आवेश की आकर रजावली स्थित माता मंदिर के पास पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की तेज लपटों में वह कुछ ही पलों में झुलसकर गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.