बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। कैंट क्षेत्र के यादव मोहल्ला निवासी कमल (42) ने गुरुवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके भाई अनिल ने बताया कि नये साल की रात कमल शराब पीकर घर आया था। इसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति से उसका विवाद हो गया। देर रात कमल ने घर में ही प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बांधकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उन लोगों ने शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...