संभल, दिसम्बर 9 -- नखासा थाना क्षेत्र के देहपा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 33 वर्षीय विपिन ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विपिन का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नखासा थाना क्षेत्र के देहपा गांव निवासी विपिन पुत्र वीर सिंह का एक दिन पहले पत्नी मोनिका से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मोनिका ने देहपा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और मायके चली गई थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे विपिन ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला तो वे उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्र...