बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गांव मौसमपुर पट्टी में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बब्लू ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व नवाबगंज क्षेत्र के नगरिया निवासी सत्तार की बेटी से हुई थी। उसकी पत्नी नौ दिसंबर की रात रजाई न देकर कहा कि तुम बाहर लेटो और जब मां ने रजाई दी तो वह गालियां देने लगी और अपने पिता सत्तार, भाई जब्बार, गुलफान और मां आयशा अपने साथ अन्य लोगों को बुलाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की और उसे भी जबरदस्ती गाड़ी में डालकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.