फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में रविवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह पत्नी जागने के बाद नीचे आई तो पति को फांसी पर लटका देख शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ शव को नीचे उतारा। फुलवारी निवासी 35 वर्षीय रामू पुत्र वीरेंद्र सिंह मजदूरी करता था। इसके साथ में उसे शराब पीने की भी आदत थी। पत्नी रूबी देवी इसका विरोध करती थी। इसके चलते कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो गया था। बताया जाता है, कि रविवार रात में भी शराब पीने को लेकर पति एवं पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ में छत पर सो गए। देर रात पति जागने के बाद छत से नीचे कमरे में आ गया और फांसी लगा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.