मेरठ, अक्टूबर 14 -- परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर मिल में सोमवार दोपहर एक कर्मचारी ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक संजय (32) पुत्र गुरुदाश मूल रूप से कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह पत्नी रिया के साथ कंपनी के क्वार्टर में रहता था और मजदूरी करता था। सोमवार सुबह संजय और रिया में विवाद हो गया। इसके बाद संजय ने छुट्टी ले ली और शराब पीने बाहर चला गया। वापस आने पर दोनों में फिर झगड़ा हो गया। कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। रिया पड़ोस में रहने वाली महिला के पास चली गई। कुछ देर बाद रिया लौटी तो संजय पंखे से लटक रहा था। रिया की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.