मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव में शुक्रवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृत युवक मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भरुहना चौकी क्षेत्र के धौरुपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अजय चौहान पुत्र हरीवंश चौहान मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अजय अपने घर पर थे। घर पर पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद अजय घर के बरामदे में आए और रोशनदान में लगे सरिया में साड़े के फंदे के सहारे झूल गए। कुछ देर पत्नी प्रियंका जब बरामदे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। प्रियंका की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से अजय को फंदे से नीचे उतारकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.