हरदोई, दिसम्बर 2 -- साण्डी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के बाद सोमवार रात पति घर से चला गया। सुबह गांव किनारे स्थित एक खेत में उसका शव मिला। गांव हसौलिया निवासी अशोक खेतीबाड़ी करके तीन बच्चो के परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिता रामफेरे के मुताबिक सोमवार शाम अशोक और उसकी पत्नी राजकुमारी के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज अशोक घर से निकल गया। रात में घर नहीं आने पर परिजनो ने मंगलवार सुबह उसकी तलाश की। तब अशोक का शव गांव निवासी छोटे कश्यप के खेत में पड़ा मिला। इसके बाद से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हल्का इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद मृतक के जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीओ आरपी सिंह कोतवाल राकेश यादव भी मयपुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.