बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। कैंट के गांव लखौरा निवासी 32 वर्षीय अनिफ खां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने बताया कि अनिफ राजमिस्त्री का काम करता था लेकिन उन पर कुछ कर्जा हो गया था, जिसके चलते परेशान रहते थे। दो दिन पहले पत्नी भूरी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया और रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...