लखनऊ, अक्टूबर 1 -- महानगर इलाके में पत्नी से नाराज टैंपो चालक ने बुधवार को गोमती नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में वह नदी में बह गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। अब एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। महानगर के पेपरमिल स्थित नयाबाबू पुरवा निवासी 32 वर्षीय शुभम वर्मा टैंपो चलाता था। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपनी ननद के पास चली गई थी। इससे शुभम परेशान था। बुधवार को वह पेपरमिल के पास ही नदी के किनारे देखा गया था। शाम को उसने नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.