मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर यादव नगर में पत्नी से विवाद के बाद एक ऑटो चालक ने नशे की हालत में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते पत्नी और बच्चों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान सोहन कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि सोहन के पिता का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोहन पहले परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। कुछ वर्ष पहले यहां लौटा था। सोहन की पत्नी चाहती थी कि वह अपने बीमार पिता को देखने दिल्ली जाए। लेकिन, वह जाना नहीं चाहता था। इसको लेकर दो-तीन दिनों से पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। इस बीच उसने आत्महत्या का प्रयास किया। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने ...