कुशीनगर, अगस्त 3 -- कुशीनगर। ससुराल से तीन दिन पूर्व पत्नी से विवाद कर घर लौट रहा पडरौना का एक युवक कप्तानगंज कस्बे से गायब हो गया है। युवक के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। शहर के नेहरू नगर मेन रोड पडरौना निवासी राधेश्याम पुत्र मुन्ना ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर सौंप बताया है कि बेटा प्रिंस कुमार गुप्ता पिछले 31 जुलाई की शाम घर से ससुराल प्रियंका पुत्री अनिरुद्ध गुप्ता निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज से मिलने के लिए निकला था। वहां पर पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह नाराज होकर उसी तिथि को रात 11 बजे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंच गया। इसके बाद वह कप्तानगंज कस्बा से गायब हो गया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर युवक का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.