मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- पारू। वहदीनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपित सचिदानंद द्विवेदी पर उनकी पत्नी रमिता देवी ने नशापान कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके खिलाफ पारू थाना में केस दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...