पीलीभीत, मई 19 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी ज्ञान देवी पत्नी राजीव कुमार ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मुडिया रातनपुरी निवासी राजीव कुमार पुत्र संतराम के साथ हुई थी। राजीव कुमार शादी के बाद से ही उसको प्रताड़ित करता है। जिस कारण उसने कोर्ट में वाद दायर कर ररखा है। लोगों के समझाने पर वह अपनी ससुराल वापस चली गई। छह मई को उसके पति ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...