गोपालगंज, जनवरी 21 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कोठी स्थित एथेनॉल फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर ने बुधवार सुबह पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मजदूर के जहर खाने की जानकारी मिलते ही कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद मजदूर कंपनी परिसर में ही अचेत अवस्था में पड़ा था। साथी कर्मियों की नजर उस पर पड़ते ही उन्होंने इसकी सूचना कंपनी अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य कर्मियों की मदद से मजदूर को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मजदूर की पहचान सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.