बांदा, नवम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाने के एक गांव निवासी महिला से उसका पति कुकर्म करता रहा और देवर छेड़खानी। दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले फतेहपुर जिले के एक गांव में हुई थी। पिता ने खूब दान-दहेज भी दिया। ससुरालीजन एक लाख रुपये और कार मांग रहे हैं। इसी बात को लेकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया गया। पति शराब का लती है। वह अक्सर उसके साथ कुकर्म करता रहा। देवर भी उससे आए दिन छेड़खानी करता था। दो नवंबर को सभी जेवर लेकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के यहां मायके में रह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.