गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी मोतीचंद मेहता का पुत्र चंदू मेहता कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदू मेहता का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। उससे आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पर परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...