बिजनौर, दिसम्बर 6 -- बिजनौर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में शनिवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर निवासी बाबूराम (28) पुत्र रामस्वरूप की ससुराल थाना चांदपुर के गांव अकोंधा में है। 3 दिसंबर को बाबूराम परिवार के साथ ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज बाबूराम पत्नी रीता और बच्चों 5 वर्षीय बेटे देवांश और 3 वर्षीय बेटी हर्षिका को वहीं छोड़कर घर लौट आया था...