रामपुर, नवम्बर 5 -- चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद से उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। बताया जाता है कि युवक ने पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने के लिए कई बार फोन किया लेकिन उनके न लौटने से वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा। मंगलवार की सुबह युवक ने घर में कमरे के भीतर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। उधर, इस मामले में चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.