अमरोहा, फरवरी 20 -- रहरा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने गुरुवार शाम घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से तकरार के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की गुरुवार सुबह पत्नी से तकरार हुई थी। इसके बाद पत्नी खेत पर काम करने चली गई। शाम के वक्त वह लौटी तो पति का शव घर के कमरे में छत की कुंडी में मफलर से लटक रहा था। पत्नी की चीख निकल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में शव को नीचे उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार में पत्नी व सात माह की बेटी...