फतेहपुर, मई 9 -- बहुआ। नशे की हालत में घर पहुंचे किसान का पत्नी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद किसान ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजन जान पाते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना, शव का बिना पोस्टमार्टम कराये अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। ललौली थाना के उमरपुर भोदर गांव निवासी 48 वर्षीय किसान बृजेश सिंह चौहान बुधवार रात में नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी ने नशे की हालत में पहुंचने पर टोका तो उसने विवाद शुरु कर दिया। पति पत्नी के बीच घंटो विवाद चलता है। इसके बाद बृजेश ने घर में अनाज में रखे जाने वाला कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया और कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर पत्नी को जानकारी हुई तो उसने घर के अन्य लोगों को बताया, लेकिन तब तक उसकी स्थित नाजुक हो चली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.