सीतापुर, जनवरी 10 -- महोली, संवाददाता। महोली के रामनगर में शुक्रवार को पत्नी से फोन पर हुए झगड़े के बाद पति ने फांसी लगा ली। पत्नी 15 दिन से मायके में थी। पत्नी के मायके से न आने से वह नाराज था। सात माह पहले शादी हुई थी। महोली के रामनगर निवासी श्याम मोहन शुक्ल (28) की शादी आठ माह पहले बांसी में रहने वाली दामिनी के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक 15 दिन पहले दामिनी अपने मायके चली गई। श्याम मोहन के घर से कुछ दूरी पर एक और मकान है। वहां जानवर रहते हैं। श्याम मोहल शुक्रवार को परिवार वालों से बिना बताए कहीं चले गए। शाम को जानवर की देख रेख करने वाला मजदूर भूंसा लेने घर पर गया। वह छत पर बने कमरे में गया तो वहां कुंडे से श्याम मोहन शुक्ल लटका था। जिसे चीख उसकी चीख निकल गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कुछ देर में पुलिसकर्मी भी आ गए। आनन...