नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले युवक ने मंगलवार को 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी के साथ उसने मारपीट की। बीचबचाव में आई साली को भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पैरामाउंट सोसाइटी में 38 वर्षीय शत्रुघन सिन्हा परिवार के साथ रहते थे। वह फिलहाल बेरोजगार थे। कुछ दिन पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगे और घर में झगड़ा होने लगा। पुलिस ने बताया कि वह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करते थे। शत्रुघन सिन्हा की पत्नी ने यह बात अपनी बहन को बताई थी। इसके बाद उनकी बहन भी घर पर आई थी। बताया जा रहा है कि मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.