नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- गुजरात के अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। य ंएक शख्स ने अपने ही ससुराल में फायरिंग कर दी। घटना रविवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शख्स का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था और उसी गुस्से में शख्स ने ससुरालवालों के घर के सामने फायरिंग कर दी। घटना विजय चार रास्ता के पास सुभाष सोसायटी की है। आरोपी की पहचान राहुल सोनी के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोनी ने रिवॉल्वर और 12 बोर की बंदूक से छह राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। उसने बंगले के परिसर के अंदर एक राउंड, गेट के पास एक और राउंड फायरिंग की, उसके बाद चार राउंड और फायर किए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। इससे पहले हाल ही में दिल्ली के शाहदरा में केंद्रीय औद...