लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- मायके जाने की जिद कर रही पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने कमरे में लगे कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। खास बात है कि इसी कमरे और इसी कुंडे से लटककर तीन साल में युवक के दो और भाई पहले भी जान दे चुके हैं। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस इस तथ्य को सुनकर हैरान रह गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मितौली क्षेत्र के गांव डोकरपुर में 32 वर्षीय अवधेश कुमार ने अपने घर के कमरे की छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार,घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। बताया जाता है कि अवधेश की पत्नी आरती देवी होली पर अपने मायके जाना चाहती थी। पर अवधेश इसका विरोध कर रहा था। एक दिन पहले पति-पत्नी में खूब झगड़ा व मारपीट हुई। इसके बाद आरती देवी जिद करके अपने मायके चली गई। अवधेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.