गढ़वा, मई 6 -- गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत मेराल गांव निवासी 30 वर्षीय सुशील कुमार ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि सुशील व उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हो गया था। उससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधर हो रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.