लखनऊ, जून 11 -- काकोरी। काकोरी के हलुवापुर गांव में बुधवार सुबह आम के बाग में पेड़ से चादर के सहारे 35 वर्षीय किसान सर्वेश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक सर्वेश का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने आत्महत्या की है। बुधवार सुबह बाग में आम के पेड़ से चादर के सहारे सर्वेश का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह छोटा भाई अखिलेश बाग में पहुंचा तो उसने सर्वेश का शव फंदे पर लटका देखा। अखिलेश ने बताया कि भाई का भाभी शांति से तड़के विवाद हुआ था। थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि सर्वेश का उनकी पत्नी से विवाद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...