अगरतला, मार्च 20 -- पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी विकलांग पत्नी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। पति ने कथित तौर पर अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप किया। यह घटना राजधानी अगरतला के जोगेंद्रनगर इलाके में हुई, जहां आरोपी को मंगलवार रात हिरासत में लिया गया। आरोपी पति की पहचान सुब्रत डे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य पांच संदिग्ध अभी फरार हैं, और उनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जोगेंद्रनगर इलाके में स्थित अपनी ससुराल में ही रहता था। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान, गत शुक्रवार को पति ने अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत होकर घर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.