प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। नैनी की एक कंपनी में काम करने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह दो दिन बाद बुधवार सुबह ससुराल से शहर लौटा लेकिन घर जाने की बजाय भंडरा रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा और रेलवे ट्रैक पर लेट गया। घरवालों के मुताबिक युवक और उसकी पत्नी के बीच अनबन थी। औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुआवन निवासी गोपीनाथ यादव के चार बेटों और चार बेटियों में सातवें नंबर का 30 वर्षीय जय सिंह नैनी की एक कंपनी में काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी शिवराजपुर की पूनम से हुई थी। दोनों के एक दो माह का बेटा है। पूनम बीते माह से मायके में है। सोमवार को जय सिंह भी ससुराल गया था। वह बुधवार सुबह शहर आया और भंडरा क्रासिंग के पास ट्रेन से कट गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब में मिले मोबाइल को ऑन करने पर उसकी पत्नी पूनम की कॉल आई जि...