पीलीभीत, फरवरी 13 -- बिलसंडा। पत्नी से चल रहे विवाद और अवसाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात के वक्त गश्त पर निकली पुलिस ने शव लटका देख परिजनों को बुलाया। वीडियोग्राफी के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा ईंटगांव के रहने वाले पिंकू (32) पुत्र रामप्रताप की लाश बीती रात गश्त पर निकली पुलिस को बमरोली रोड पर उसके घर के समीप बनी दुकानों के बाहर टीनशेड से लटकी मिली। रात को ही पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पिंकू की पत्नी से अनबन चल रही थी। वो काफी वक्त से मायके में रह रही थी। घरेलू हिंसा व भरण पोषण का केस कोर्ट में चल रहा है। जिसको लेकर वो तनाव में था। इसी को लेकर आत्महत्या की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.