कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में पत्नी से अनबन के बाद अकेले रह रहे युवक का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला। भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का लती था। संभवतः सर्दी या हार्ट अटैक से मौत हुई है। पनकी कला निवासी 35 वर्षीय संजय मिश्रा लुधियाना में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी पूनम और दो बेटियां है। छोटे भाई विनय ने बताया कि एक साल पहले पिता सतीश की मौत के बाद संजय परिवार समेत घर आए थे। फिर वह लुधियाना वापस नहीं गए। जबकि उनकी पत्नी और बेटियां वहां चली गई। वह अकेले रह रहे थे। उनकी नशे की लत के कारण वह और बड़े भाई राकेश उनसे मतलब नहीं रखते थे। बीते शुक्रवार से भाई के दिखाई नहीं देने पर उन्होंने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा देखा तो उनक...