गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। गांव नवादा में गणतंत्र दिवस की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से अनबन और फिर फोन न उठाने से आहत होकर अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और पिछले कई सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नवादा गांव में रह रहे थे। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सुनील की दो दिन से कंपनी में छुट्टी थी, इसलिए सोमवार को वह घर पर ही रुके हुए थे। विवाद और फोन न उठना बनी वजह सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.